छत्तीसगढ़

ट्रेलर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

कोरबा. शहर के मानिकपुर कॉल साइडिंग में कोयले से लदे एक ट्रेलर में आग लग गई. कोयला डंप करने के दौरान वाहन के केबिन में आग लगी. ट्रेलर में आग लगने के बाद आसमान में काला धुआं उठने लगा. किसी तरह वाहन चालाक ने कूदकर अपने जान बचाई.

जानकारी के मुताबिक, मानिकपुर पुलिस चौकी इलाके के मानिकपुर कोल साइडिंग में कोयला डंप करने पहुंचे ट्रेलर में आग लग गई. कोयला डम्प करते हुए ट्रेलर में आग लग गई. केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गया. ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई. मौके पर पुलिस और एसईसीएल के अधिकारी पहुंचे हैं.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button