छत्तीसगढ़

ज्वालेश्वर मंदिर के आस-पास मंडरा रही बाघिन, गाय का शिकार करते हुए वीडियो आया सामने

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। मरवाही वनमंडल के गौरेला रेंज में बीते पांच दिनों से मंडरा रही बाघिन आधा दर्जन से अधिक जानवरों का शिकार कर चुकी है. ज्वालेश्वर मंदिर के आस-पास मंडरा रही बाघिन का रात के अंधेरे में गाय का शिकार करते हुए वीडियो सामने आया है.

बाघिन क्षेत्र में कभी खेत, तो कभी जंगल, तो कभी घरों के दीवार में बैठकर अपनी मौजूदगी का अहसास करा रही है. दहशतजदा ग्रामीण बाघिन की वजह से बाहर निकलने से डर रहे हैं. इतने करीब से बाघिन को देखकर ग्रामीणों में एक तरफ कौतुहल भी है, तो दूसरी तरफ दहशत भी. जरूरी काम से घर से बाहर भी निकलना हुआ तो ग्रामीण फूंक-फूंककर पांव रखते हैं.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button