तकनीकी

BSNL सिम वाले मोबाइल पर देख पाएंगे टीवी, IFTV सर्विस की दस्तक, Set-Top-Box की जरूरत नहीं

भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने IFTV (Intranet Fiber TV) सर्विस को आखिरकार राजस्थान में लॉन्च कर दिया है। अभी तक BSNL की IFTV सर्विस गुजरात, तमिलनाडु, पुदुचेरी, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश में उपलब्ध है। आखिरकार BSNL ने 20 जनवरी, 2025 को राजस्थान में IFTV सर्विस को लॉन्च कर दिया है। वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये हुए एक इवेंट में इस सर्विस को लॉन्च किया गया है। टेलीकॉम बोर्ड के डायरेक्टर भी इस दौरान मौजूद थे।

FTTH (Fiber-to-the-home) कस्टमर्स को इस सर्विस के लिए कुछ अलग से नहीं देना होगा। यानी BSNL राजस्थान यूजर्स के लिए ये काफी राहत लेकर आई है। BSNL की IFTV सर्विस की मदद से कस्टमर्स 400+ HD और SD चैनल का कंटेंट हासिल कर सकते हैं। इसकी मदद से यूजर्स को क्लियर क्वालिटी मिलने वाली है। BSNL की IFTV को देशभर के यूजर्स के लिए बिल्कुल फ्री कर दिया गया है और ये यूजर्स को कंटेंट सुपर-हाई क्वालिटी में देखने ऑफर करती है।

BSNL BiTV सर्विस मचा रही धमाल

आने वाले महीनों में BSNL काफी अलग है। कंपनी अपनी इस सर्विस का जाल बिछाना चाहती है। IFTV सर्विस को ज्यादा शहरों तक लेकर जाया जाएगा और भारत के कई सर्किल में इसे देखा जा सकता है। BSNL की IFTV सर्विस BiTV सर्विस का कॉम्प्लीमेंट है। इस सर्विस को BSNL की तरफ से हाल ही में लाया गया था। इस सर्विस की मदद से यूजर्स मोबाइल पर लाइव टीवी देख सकते हैं। यानी उन्हें टीवी देखने के लिए टीवी की भी जरूरत नहीं होती है।

BSNL दे रहा oTT बेनिफिट्स

BSNL FTTH कस्टमर्स को राजस्थान में SKYPRO Android App डाउनलोड करने का भी ऑप्शन दिया जाता है। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर वह ऐप पर लॉगइन भी कर सकते हैं। BSNL की तरफ से OTT बेनिफिट्स वाला प्लान लाया गया है। ब्रॉडबैंड प्लान्स के साथ भी यूजर्स इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं। BSNL ब्रॉडबैंड सर्विस देशभर में उपलब्ध है। ये कस्टमर्स के लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। BSNL की तरफ से आने वाले समय में IFTV सर्विस के लिए चार्ज किया जा सकता है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button