भतीजे ने चाचा-चाची और दो बेटियों की हत्या कर हुआ फरार

हाथरस : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से गला काटने की वारदात सामने आई है। दरअसल, एक भतीजे ने अपने चाचा-चाची और दो बेटियों का धारदार हथियार से गला रेत दिया। इस जघन्य हत्याकांड में दो मासूम बच्चियों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल हालत में पति पत्नी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दोनों बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड स्थित आशीर्वाद धाम कॉलोनी में एक प्रोफेसर छोटे लाल पुत्र कल्लू अपने परिवार के साथ रह रहे है। मूलरूप से प्रोफेसर फतेहपुर जिले के रहने वाले है। फिलहाल कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव मितई स्थित जवाहर इंटर कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर तैनात है। आज आधी रात को सोते समय रिश्ते के भतीजे ने अपने चाचा-चाची को घायल कर और उनकी दो मासूम बेटियों की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।


