अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका में बर्फीले तूफान, भीषण आग का तांडव ! 10 लोगों की मौत व 2100 उड़ानें रद्द, मुसीबत में फंसे हजारों लोग

Washington: अमेरिका इन दिनों दो विपरीत लेकिन बेहद खतरनाक आपदाओं से जूझ रहा है। एक तरफ कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी भीषण आग ने 10 हजार एकड़ से अधिक इलाका जला दिया है, तो दूसरी तरफ दक्षिणी राज्यों में बर्फीले तूफान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। दोनों घटनाओं ने हजारों लोगों को बेघर और असुरक्षित बना दिया है, जबकि आपातकालीन सेवाएं पूरी क्षमता से काम कर रही हैंअमेरिका के दक्षिणी राज्यों में बर्फीले तूफान ने तबाही मचा रखी है। मिसिसिपी, अलबामा, फ्लोरिडा, जॉर्जिया और लुइसियाना समेत कई राज्यों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। 

बर्फबारी का असर 
तूफान की वजह से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है और 2100 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। टेक्सास, अलबामा और जॉर्जिया में हादसों और हाइपोथर्मिया से लोगों की जान गई है। इस भीषण ठंड की वजह पोलर वोर्टेक्स (ध्रुवीय भंवर) को माना जा रहा है। आर्कटिक क्षेत्र से शुरू हुआ यह तूफान दक्षिणी राज्यों में भारी बर्फबारी और ओले लेकर आया है। वर्जीनिया के 3 करोड़ लोगों को बर्फीले तूफान की चेतावनी दी गई है। 

 कैलिफोर्निया  आग में 50 हजार लोग घर छोड़ने को मजबूर 
कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस के उत्तरी इलाके ह्यूजेस में बुधवार को जंगलों में लगी आग ने तेजी से 10 हजार एकड़ से अधिक क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। आग के कारण 50 हजार लोगों को अपना घर खाली करने का आदेश दिया गया है। कास्टिक झील के पास लगी इस आग को बुझाने के लिए 4 हजार फायरफाइटर्स जुटे हुए हैं। 48 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग हर 3 सेकंड में एक फुटबॉल मैदान के बराबर क्षेत्र को जला रही है। कैलिफोर्निया की सूखी जलवायु और बढ़ते तापमान के कारण यहां जंगलों में आग लगना आम बात हो गई है। पिछले 50 वर्षों में यहां 78 से अधिक बार बड़ी आग लग चुकी है। 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button