उत्तरप्रदेशमनोरंजन

‘उडारियां’ एक्टर अमन जायसवाल की सड़क दुर्घटना में मौत, इंडस्ट्री में पसरा मातम

बलियाः उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रहने वाले टीवी जगत के युवा कलाकार अमन जायसवाल की मुंबई में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। खबर सामने आन के बाद से परिजनों सहित पूरे जिले में शोक की लहर फैल गई है। अमन शूटिंग से फ्लैट पर लौट रहे थे, तभी एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें कामा अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। 

3 साल पहले टीवी शो में शुरू किया था काम  
बता दें कि हादसा शुक्रवार दोपहर 3 बजे जोगेश्वरी हाईवे पर हुआ था। अमन अपने परिवार के बड़े बेटे थे। 3 साल पहले टीवी शो में काम करना शुरू किया था। अमन कई सारे कार्यक्रम दे चुके हैं। वह टीवी जगत के काफी ख्याति प्राप्त कलाकार थे। अमन कई सारे कार्यक्रम भी दे चुके हैं। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। माता-पिता, छोटे भाई सहित सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। अमन के पिता एक बिजनेसमैन हैं। उनके चाचा व्यापार मंडल के अध्यक्ष हैं। उनका घर बेल्थरा रोड के सेक्टर-5 में स्थित है। अमन आखिरी बार अपने घर बलिया दिवाली में आए थे। 

बतौर मॉडल की थी करियर की शुरूआत 
गौरतलब हो कि, अमन जायसवाल का पहला सीरियल रवि दुबे और सरगुन मेहता द्वारा निर्मित उडारियां था। इस शो ने कुछ ही दिनों में काफी लोकप्रियता हासिल की थी। उडारियां में आने से पहले अमन जायसवाल ने बतौर एक मॉडल अपने करियर की शुरूआत की थी। उन्होंने सोनी टीवी के शो पुण्यश्लोक अहिल्याबाई में यशवंत राव फांसे की भूमिका भी निभाई थी। यह शो जनवरी 2021 से अक्टूबर 2023 तक प्रसारित हुआ था। इसके अलावा अमन जायसवाल अन्य कई टीवी सीरियल में काम कर चुके थे। 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button