व्यापार

महाकुंभ देगा अर्थव्यवस्था को बूस्ट, 4 लाख करोड़ की हो सकती है कमाई!

बिजनेस डेस्कः प्रयागराज में महाकुंभ मेले का आगाज हो चुका है, जिसमें देश-विदेश से करोड़ों की तादाद में साधु-संत व श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा है। महाकुंभ का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व होने के साथ ही इसका देश की इकोनॉमी पर भी तगड़ा असर पड़ता है। महाकुंभ में जहां लोग आस्था की डुबकी लगाते हैं वहीं यह महाकुंभ अर्थव्यवस्था को बूस्ट देगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल महाकुंभ मेले से 4 लाख करोड़ से अधिक की कमाई हो सकती है।

45 दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में संगम किनारे 40 करोड़ से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद है। महाकुंभ के लिए उत्तर प्रदेश की सरकार ने 7,000 करोड़ रुपए का बजट आबंटित किया है। करीब 4,000 हैक्टेयर में आयोजित इस महापर्व का समापन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन होगा।

अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल आयोजित हुए महाकुंभ से उत्तर प्रदेश की इकोनॉमी में 2 लाख करोड़ रुपए जुड़ सकते हैं। अनुमानित तौर पर यहां जुटने वाले 40 करोड़ लोग औसतन 5,000 रुपए खर्च करते हैं। इससे प्रदेश सरकार को 2 लाख करोड़ रुपए की कमाई होगी।

देश की GDP भी बढ़ेगी

सूत्रों के अनुसार, इस साल महाकुंभ के मेले में प्रति व्यक्ति औसत खर्च 10,000 रुपए तक भी पहुंच सकता है, ऐसे में 2 लाख करोड़ का आंकड़ा 4 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है। इससे नॉमिनल के साथ-साथ रियल GDP में भी 1 परसेंट तक की बढोतरी की उम्मीद है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button