ज्योतिषी

 हथेली पर ऐसा निशान व्यक्ति को बना देता है रंक से राजा, हर कदम पर मिलता है किस्मत का साथ

हमारी हथेली पर कई तरह के चिन्ह या निशान पाए जाते हैं। यह चिन्ह हर व्यक्ति को अलग-अलग तरह के फल प्रदान करते हैं। हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर बनने वाले ये चिन्ह या निशान से कई तरह के शुभ या अशुभ परिणाम मिलते हैं। बता दें कि सामुद्रिक शास्त्र में हथेली पर बनने वाले कुछ चिन्हों को शुभ व भाग्यशाली माना गया है। ऐसा ही एक निशान कमल का चिन्ह है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि कमल का निशान होने से क्या होता है। साथ ही इससे जुड़े संकेतों के बारे में जाना जाता है।

हथेली में कमल का चिन्ह

हथेली में कमल का निशान या चिन्ह होना बेहद शुभ होता है। कमल का निशान भगवान श्रीहरि विष्णु का सूचक माना जाता है। जिन जातकों के हाथों में कमल का निशान होता है, उन जातकों पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है। यह जातक काफी भाग्यशाली और धनवान माने जाते हैं। कहा जाता है कि ऐसा जातक वैभव और ऐश्वर्य के मालिक होते हैं। वहीं कमल का निशान वाले जातक प्रधान नेतृत्व की खूबी वाले होते हैं। इस निशान को राजलक्ष्मी योग का भी कारक माना जाता है।

कमल का निशान हथेली पर कहीं पर भी बन सकता है। हस्त रेखा शास्त्र में यह निशान सौभाग्यदायक माना गया है। यह निशान अधिकतर हृदय रेखा पर देखा जाता है। हृदय रेखा के मध्य या फिर आखिरी में कमल का चिन्ह बना हुआ देखा जा सकता है।

भाग्य रेखा पर भी हो सकता है कमल का निशान

भाग्य रेखा पर भी कमल का निशान बनता है। ज्योतिष के मुताबिक भाग्य रेखा पर कमल का निशान बनना सफलता की निशानी मानी जाती है। यह भी माना जाता है कि अगर ऐसा व्यक्ति गरीब घर में भी जन्म लेता है, तो अपने कर्म और कर्मठता के आधार पर अपने जीवन में सुख-समृद्धि हासिल कर लेते हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button