छत्तीसगढ़

8 साल की बच्ची पर कुत्ते का हमला, हफ्तेभर से लोगों को दौड़ा रहा डॉग, नहीं पहुंच रही नगर निगम की टीम

रायपुर. राजधानी रायपुर में आवारा कुत्तों का आतंक जारी है. सोमवार को एक बच्ची का जान बाल-बाल बची. दरअसल एक कुत्ते ने जोन-2 साईं नगर में 8 साल की बच्ची पर हमला कर दिया. बच्ची के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने कुत्ते को खदेड़ा, तब उसकी जान बच सकी. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

वीडियो में साफ दिख रहा है कि बच्ची सड़क से जा रही है, तभी एक स्ट्रीट डॉग ने उस पर हमला कर दिया. लोगों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी नगर निगम की टीम मौके पर नहीं पहुंची. जानकारी के मुताबिक, जिस बच्ची को कुत्ते ने काटा है, उसका नाम अंजलि है. उनका परिवार जोन-2 साईं नगर के काली मंदिर गली में रहता है. अंजलि की मां सरस्वती ध्रुव ने बताया कि बेटी को कुछ खाने का सामान लेने के लिए किराना दुकान भेजी थी. इस दौरान डॉग ने उस पर हमला कर दिया. उसके रोने की आवाज सुनकर सभी दौड़े और कुत्ते को भगाकर बेटी की जान बचाई.

लगातार लोगों पर हमला कर रहे स्ट्रीट डॉग

बच्ची के हाथ पर डॉग के नाखून से खरोचें आई है. बच्ची को मेकाहारा ले जाकर उसे इंजेक्शन लगवाया गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से स्ट्रीट डाॅग लोगों पर हमला कर रहे हैं. नगर निगम की डॉग कैचर टीम भी कुत्तों को नहीं पकड़ रही है. शिकायत के बाद भी नगर निगम की टीम नहीं पहुंचती.

अफसर ने कहा – शिकायत नहीं आई है, कुत्ते को पकड़ने टीम भेज दी है

इस मामले में नगर निगम के हेल्थ ऑफिसर तृप्ति पाणीग्रही ने कहा, हमारे पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है. बच्ची पर कुत्ते द्वारा हमला करने की जानकारी मिली है. कुत्ते को पकड़ने के लिए नगर निगम की टीम भेज दी गई है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button