छत्तीसगढ़
पति की यातनाओं से तंग पत्नी ने की आत्महत्या, गिरफ्तार

मोहला-मानपुर। जिले से महीने भर पहले एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसमें पति की क्रूरता के चलते उसकी पत्नी ने आत्महत्या का कदम उठाया. मामले में पुलिस ने पति के खिलाफ पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है. वहीं कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मामला मोहला थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम कनेरी का है. जिला पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 4 और 5 दिसंबर की दरमियानी रात ग्राम कनेरी निवासी विवाहित महिला नगीना बाई लेड़िया ने गांव में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. मोहला पुलिस ने उक्त घटना उपरांत थाने में मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया था. विवेचना में आत्महत्या की ये घटना संदिग्ध पाई गई. लिहाजा पुलिस ने मृतका के पिता कुंभकरण से आवश्यक पूछताछ की.



