छत्तीसगढ़

15 जनवरी से शुरू होगा राडा का 8 वां ऑटो एक्सपो, 200 स्टॉल

रायपुर। रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसियेशन (राडा) द्वारा इस वर्ष 15 जनवरी से 15 फरवरी तक सांइस कालेज मैदान में ऑटो एक्सपो 2025 का आयोजन किया गया है. राडा का यह 8 वां ऑटो एक्सपो है. किसी रीजनल एसोसिएशन के द्वारा आयोजित किये जाने वाला यह एक्सपो अब पूरे भारत का सबसे बड़ा ऑटो एक्सपो बन चुका है. बड़ी बात ये है कि एक माह की अवधि के लिए यह इवेंट होना भी अपने आप में बड़ी उपलब्धि है. छत्तीसगढ़ सरकार ने एक्सपो अवधि के दौरान सभी प्रकार के वाहनों पर आजीवन रोड टैक्स पर 50 प्रतिशत की छूट पहले से दे रखी है और इस बार भी यह छूट दी गई है. सरकार के इस सहयोग से ऑटोमोबाइल डीलरों में काफी उत्साह है. एक्सपो का उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आमंत्रित कर रहे हैं. पिछले एक्सपो में 10 हजार व्हीकल्स बिके थे इस बार 20 हजार व्हीकल्स बिक्री की उम्मीद है. 

रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसियेशन (राडा) के अध्यक्ष रविन्द्र भसीन, उपाध्यक्ष कैलाश खेमानी, सचिव विवेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मुकेश सिंघानिया ने पत्रकारवार्ता में छत्तीसगढ़ सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होने ऑटो एक्सपो के दौरान पूरे एक माह सभी प्रकार के वाहनों पर आजीवन रोड टैक्स पर 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की है. राडा ने पूरे प्रदेश के आटोमोबाइल्स डीलर को एक्सपो में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है और वे शामिल हो भी रहे हैं जिससे इस छूट का लाभ प्रदेश भर के कस्टमर को मिलेगा. 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button