ज्योतिषी

 पौष पूर्णिमा ? माता लक्ष्मी की कृपा पाने सभी 12 राशियां करें ये उपाय

सनातन धर्म में पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी और चंद्रमा की विधिवत रुप से पूजा की जाती है। इसके अलावा पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करना काफी शुभ माना जाता है। पौष पूर्णिमा माता लक्ष्मी को समर्पित है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, मां लक्ष्मी को धन देवी के नाम से जाना जाता है। जिस व्यक्ति पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, उसके जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियां बनी रहती हैं। पौष पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए अपनी राशि अनुसार इस विधि से आराधना करने पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं पौष पूर्णिमा के उपाय।

राशि के अनुसार माता लक्ष्मी को प्रसन्न करें

मेष राशि

पौष पूर्णिमा के दिन मेष राशि के जातक माता लक्ष्मी को लाल चुनरी और लाल गुलाब अर्पित कर सकते हैं।

वृषभ राशि

पूर्णिमा के दिन वृषभ राशि के जातक मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए माता के समक्ष संध्या काल में घी का दीपक जलाएं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले माता लक्ष्मी को लाल चुनरी और लाल गुलाब का फूल अर्पित करें।

कर्क राशि

पौष पूर्णिमा के दिन कर्क राशि के जातकों को माता लक्ष्मी को 16 श्रृंगार का सामान अर्पित कर सकते हैं।

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातक माता लक्ष्मी को मेवे का भोग लगा सकते हैं और तुलसी चलीसा का पाठ कर सकते हैं।

कन्या राशि

पौष पूर्णिमा के दिन कन्या राशि के जातक श्री लक्ष्मी चालीसा का पाठ कर सकते हैं।

तुला राशि

माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुला राशि के जातक को इत्र चढ़ाएं और खीर का भोग लगाएं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक को माता लक्ष्मी जी को लाल गुलाब और लाल रंग की चूड़ियां अर्पित करें।

धनु राशि

इस दिन धनु राशि वाले श्री सूक्त स्त्रोत का पाठ करना चाहिए।

मकर राशि

पूर्णिमा के दिन मकर राशि वाले माता लक्ष्मी के सामने 5 घी के दीपक जलाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक माता लक्ष्मी को सिंदूर सहित श्रृंगार का सामान अर्पित करना चाहिए।

मीन राशि

पौष पूर्णिमा के दिन मीन राशि वाले माता को मेवे का भोग लगा सकते हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button