छत्तीसगढ़

सैलानियों से भरी नाव पलटी, इधर पर्यटकों से भरा बोलेरो पलटने से मची चीख पुकार, बाल-बाल बचे लोग

 रायगढ़. नए साल के पहले दिन जिले के पर्यटन स्थल पर लोगों की भीड़ रही. वहीं आज दो अलग-अलग हादसे हुए, जिसमें लोग बाल-बाल बचे. टीपाखोल डेम में नाव पलटी है. नाव में सवार तीन लोग बाल-बाल बचे हैं. लाइफ जैकेट के कारण गहरे पानी में डूबने से पहले गोताखोरों ने बचा लिया. वहीं दूसरी घटना भी डेम के पास हुई है जहां पर्यटकों से भरा बोलेरो पलटने से अफरा-तफरी मच गई.

बता दें कि टीपाखोल डेम शहर से सात किलोमीटर दूर है. नए साल के कारण यहां भारी भीड़ रही. ग्राम पंचायत टीपाखोल द्वारा डेम में मोटर वोट और नाव चलाई जाती है. डेम के पास ही नया साल मनाने गए पर्यटकों से भरा बोलेरो वाहन पलट गया. इस हादसे में भी लोग बाल-बाल बचे.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button