छत्तीसगढ़

जनपद सदस्यों ने CEO पर विकास निधि में गड़बड़ी का लगाया आरोप, कलेक्टर से की शिकायत

धमतरी. जनपद सदस्यों ने आज जनपद सीईओ के खिलाफ प्रदर्शन किया. सीईओ के खिलाफ गड़बड़ी को लेकर जमकर नारेबाजी की. इस मामले में धमतरी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा.

धमतरी के जनपद सदस्यों ने आरोप लगाया है कि जनपद विकास निधि की राशि को नियम के बाहर जाकर बिना सामान्य सभा की बैठक लिए जारी कर दिया गया. यह नियमों का खुलेआम उलंघन है. शिकायत सुनने के बाद कलेक्टर नम्रता गांधी ने कहा की लिपिकीय त्रुटि के कारण यह समस्या पैदा हुई है. इसका समाधान कर दिया जाएगा. इसके बाद जनपद सदस्य वापस चले गए.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button