छत्तीसगढ़

राजसात किए गए वाहनों से नक्सल ऑपरेशन में पेट्रोलिंग…

धमतरी: धमतरी पुलिस अब पेट्रोलिंग में राजसात किए गए वाहनों का इस्तेमाल करेगी. क्राइम कंट्रोल करने के लिए कलेक्टर और एसपी ने राजसात किए गए 16 गाड़ियों को पुलिस विभाग के लिए खरीद लिया है. खरीद गए वाहनों की मदद से पुलिस के जवान शहर में गश्त करेंगे. नक्सल ऑपरेशन के दौरान भी जवान इन गाड़ियों का इस्तेमाल करेंगे. कलेक्टर ने बताया कि गाड़ियों की कीमत काफी कम थी. पुलिस महकमे को भी गाड़ियों की जरुरत थी लिहाजा विभाग ने उसे खरीद लिया है.

अक्सर आपने सुना होगा कि पुलिस ने चोर बदमाशों को माल के साथ गिरफ्तार किया. पकड़े गए बदमाश के पास से जो भी सामान मिलता है उसे राजसात कर लिया जाता है. राजसात किए गये सामानों में गाड़ियां भी शामिल होती हैं. कई बार राजसात किए गए वाहन थाने के बाहर खड़े खड़े कबाड़ हो जाते हैं. न तो उसे छुड़ाने की कोशिश मालिक करता है न कोई हकदार सामने आता है. धमतरी पुलिस की इस अनोखी पहल का कितना फायदा उसे मिलता है ये तो वक्त बताएगा.

राजसात किए गए वाहनों की कीमत काफी कम थी. पुलिस को अक्सर पेट्रोलिंग के लिए वाहनों की जरुरत पड़ते रहती है. इस वजह से हमने इन गाड़ियों को खरीद लिया. शहर में गश्त और नक्सल इलाके में पेट्रोलिंग करने में अब सहूलियत होगी. – नम्रता गांधी, कलेक्टर

 कलेक्टर नम्रता गांधी ने बताया कि राजसात किए गए वाहनों की कीमत एक समिति द्वारा तय कई गई. समिति ने गाड़ियों का जो मूल्य तय किया वो काफी कम था. पुलिस की मदद से गाड़ियों की खरीदी की गई है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button