व्यापार

अडानी कंपनी ने दिया सबसे बड़ा ऑर्डर, कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड खरीदेगी 8 ‘टैक्‍सी’ जहाज, 450 करोड़ का सौदा

नई दिल्‍ली: अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) ने शुक्रवार को कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड से आठ हार्बर टग खरीदने का ऐलान किया है। हार्बर टग ऐसा जहाज होता है जो बंदरगाहों में बड़े जहाजों को खींचने, धकेलने या मोड़ने के लिए इस्तेमाल होता है। इसे आप बंदरगाह का ‘टैक्सी’ भी कह सकते हैं। यह मेक इन इंडिया पहल का हिस्सा है। इस प्रोजेक्ट की कुल कीमत लगभग 450 करोड़ रुपये है। इन टग्स की डिलीवरी दिसंबर 2026 से मई 2028 के बीच होने की उम्मीद है। इस कदम से गौतम अडानी की कंपनी भारतीय बंदरगाहों पर अपनी कार्यक्षमता और सुरक्षा बढ़ाना चाहती है। आठ हार्बर टग की खरीद के लिए यह ऑर्डर देश में इस सेक्‍टर में अब तक सबसे बड़ा है।

अडानी पोर्ट्स के अनुसार, नए टग बंदरगाह सेवाओं में बेहतर सहायता और विश्वसनीयता प्रदान करके जहाज संचालन को बढ़ाएंगे। ये टग्स बंदरगाहों में जहाजों की आवाजाही में मदद करेंगे। इससे कामकाज और भी आसान हो जाएगा।

अडानी पोर्ट्स ने क्‍या कहा?

कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक और सीईओ अश्वनी गुप्ता ने कहा कि कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड से खरीद कंपनी की भारत में समुद्री बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा, ‘कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड से खरीद के लिए यह सहयोग भारत में समुद्री बुनियादी ढांचे को बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है और हमारे देश के PSU में हमारे विश्वास को प्रदर्शित करता है। विश्व स्तरीय स्थानीय विनिर्माण क्षमताओं का लाभ उठाकर हमारा उद्देश्य ‘मेक इन इंडिया’ पहल में योगदान करना है।’

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button