छत्तीसगढ़

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी BJP : क्लस्टर प्रभारियों की हुई बैठक, मूणत और चंद्राकर हुए शामिल

रायपुर। इसी साल यानी 2024 में लोकसभा का चुनाव होने वाला है. इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी तैयारियों में जुट गई है. इस बीच नई दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में लोकसभा चुनाव के लिए क्लस्टर प्रभारियों की बैठक बुलाई गई थी. इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल हुए. इस बैठक में छत्तीसगढ़ से राजेश मूणत और अजय चंद्राकर भी शामिल हुए. 

करीब 6 घंटे तक विभिन्न सत्रों में चली बैठक में केंद्रीय नेतृत्व की ओर से बताया गया कि इस माह के अंत तक पार्टी के शीर्ष नेता क्लस्टर में जाना शुरू करेंगे और सांगठनिक व रणनीतिक दृष्टि से पार्टी की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे. वे क्लस्टर के अंतर्गत आने वाली लोकसभा सीटों के संभावित प्रत्याशियों के बारे में भी सांगठनिक तंत्र से फीडबैक जुटाएंगे.

इस बैठक को लेकर अजय चंद्राकर ने एक्स पर पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने कहा कि, नई दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में लोकसभा चुनाव के क्लस्टर प्रभारियों की महत्पूर्ण बैठक में शामिल हुआ. इस दौरान बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button