छत्तीसगढ़

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष को भिलाई में दिखाए गए काले झंडे, गो बैक के नारे

भिलाई: वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज गुरुवार को भिलाई दौरे पर पहुंचे. कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जैसे ही उनके भिलाई आने की खबर मिली वो एकजुट हो गए. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष को काले झंडे दिखाए. सुपेला कॉफी हाउस के पास कांग्रेल कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी भी की. नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था का मस्जिदें कैसे चलेंगी ये बताने का काम वक्फ बोर्ड का नहीं है. वक्फ बोर्ड गलत काम कर रहा है.

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष को दिखाए काले झंडे: डॉ सलीम राज ने कहा कि दुर्ग के तमाम मस्जिदों, दरगाहों और कब्रिस्तानों का दौरा किया. कुछ जगहों पर कुछ कमियां पाई गई हैं. मेरी कोशिश है कि उन कमियों को दूर किया जाए. समाज विशेष के लोगों के साथ बैठक कर उन कमियों पर चर्चा भी की गई. वक्फ बोर्ड की जमीन को लेकर लोगों से बातचीत भी हुई है. डॉ सलीम राज ने कहा कि हमने लोगों को बताया है कि वक्फ बोर्ड का काम समाज हित में है.

कांग्रेस पर राजनीति का आरोप: डॉ सलीम राज ने कहा कि कांग्रेस को हर चीज में राजनीति नजर आती है. डॉ सलीम राज ने कहा कि आंबेडकर जी की मूर्ति को तो इन लोगों ने सेंट्रल हॉल में लगाया नहीं अब जब मोदी जी ने मूर्ति लगवा दी तो इनको दर्द हो रहा है. छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के हाथ से अब दलित और मुस्लिम वोट खिसक चुका है. अपना वोट बैंक बचाने के लिए कांग्रेस घटिया राजनीति कर रही है. हम चाहते हैं कि मस्जिदें राजनीति का अड्डा नहीं बनें.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button