छत्तीसगढ़

ड्रोन से भेजी जाएगी दवाई और ब्लड सैंपल, रायगढ़ से तमनार तक हुआ सफल ट्रायल

 तमनार. छत्तीसगढ़ में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हो रहा है. ड्रोन के जरिए दवा और ब्लड सैंपल भेजने की योजना बनाई गई है. केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘स्वास्थ्य सुविधाओं में ड्रोन तकनीक का उपयोग’ के तहत आज ड्रोन के माध्यम से दवा एवं ब्लड सैंपल रायगढ़ से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार भेजा गया. महज 15 मिनट में सफलतापूर्वक परीक्षण कर रिपोर्ट भेज दी गई.

रायगढ़ कलेक्टर निर्देश पर सीएमएचओ डॉ. बीके चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में मिनी स्टेडियम रायगढ़ से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार हाईस्कूल मैदान तक ब्लड सैंपल और दवा भेजने का सफल ट्रायल किया गया. ड्रोन से वांछित स्थल तक दवा पहुंचाने के सफल ट्रायल से स्कूली बच्चों और स्वास्थ्य कर्मियों में जबरदस्त उत्साह भी देखने को मिला.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button