मध्यप्रदेशराज्य

मप्र के कई जिलों में कल से बदलेगा मौसम, विक्षोभ के कारण हो सकती है बूंदाबांदी

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के Mp weather के अंतर्गत सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। भिंड, ग्वालियर, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, उत्तरी छतरपुर और मऊगंज जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। शिवपुरी, श्योपुर कलां, टीकमगढ़, उत्तरी पन्ना, उत्तरी सतना और रीवा जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा। न्यूनतम दृश्यता सुबह के समय दतिया में 50 मीटर से कम, ग्वालियर हवाई अड्डे पर और खजुराहो में 50 मीटर दर्ज की गई। लगातार दूसरे दिन भी खंडवा और खरगोन में ही तापमान बहुत अधिक रहा। खंडवा में 29.1 और खरगोन में 29.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सबसे कम तापमान रीवा में 5.2 डिग्री दर्ज किया गया।

16 से बदलेगा मौसम
मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में 16 से 20 जनवरी के बीच मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में बादल और बूंदाबांदी ला सकता है। साथ ही 18-20 जनवरी को कोहरे और ठंड का प्रभाव भी बढ़ सकता है। इस दौरान बादलों के आने की वजह से दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी, जबकि रात का तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा।


न्यूनतम तापमान नर्मदापुरम संभाग के जिलों में काफी गिरे एवं शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। न्यूनतम तापमान रीवा संभाग के जिलों में सामान्य से कम रहे। भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन और जबलपुर संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहे। शहडोल संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान काफी अधिक रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button