राजनीति

DMK MP TR Balu On Ram Mandir Pranpratishtha: डीएमके सांसद टीआर बालू का बड़ा बयान, राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा को बताया राजनीती कार्यक्रम

Pranpratishtha: डीएमके सांसद टीआर बालू ने एक बयान में राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा को राजनीतिक कार्यक्रम बताया है. बालू ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा की 2014 में सरकार बनाने के बाद से अपने वादे पूरे नहीं किए हैं.

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार डीएमके सांसद टीआर बालू ने एक बयान में कहा, “अयोध्या राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा का किसी आध्यात्मिक आयोजन से कोई संबंध नहीं है. यह एक राजनीतिक कार्यक्रम है. बीजेपी ने 2014 में सरकार बनाने के बाद से अपने वादे पूरे नहीं किए हैं…छिपाने के लिए अपनी विफलताओं और लोगों का ध्यान भटकाने के लिए, वे राम मंदिर के निर्माण को अपनी उपलब्धि के रूप में दिखा रहे हैं… डीएमके को भारतीय संविधान में गहरी आस्था है जो धर्मनिरपेक्षता की बात करता है… डीएमके कभी भी राजनीति को आध्यात्मिकता के साथ नहीं मिलाती है ताकि उससे लाभ उठाया जा सके.. .भक्ति का इस्तेमाल राजनीतिक कारणों और वोट बैंक के लिए करना भारत की संप्रभुता और संविधान के खिलाफ है.”

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button