मध्यप्रदेश

भाभी देवर ने किया दुष्कर्म,पति की हत्या की दी धमकी

भोपाल।  जिले में आने वाले छोला मंदिर क्षेत्र में रिश्ते के देवर ने भाभी को घर में अकेला देखकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। इस घटना के बाद आरोपी ने महिला को धमकी दी थी कि वह उसके पति को जान से मार देगा, इस धमकी से महिला चुप रही लेकिन आरोपी ने फिर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला इसके बाद महिला पुलिस के पास पहुंची और मामले की शिकायत की है पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 साल की महिला का पति प्राइवेट नौकरी करता है और सुबह अपने काम पर चला गया था। 20 नवंबर को पति के ऑफिस जाने के बाद दोपहर में रिश्ते का देवर घर पर आया क्योंकि वह पास में ही रहता था इसलिए उसकी महिला से बातचीत होती थी।

देवर घर के अंदर घुस गया, इसके बाद युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया और धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उसके पति को जान से मार देगा, इसके बाद महिला डर के कारण चुप रही, महिला की चुप्पी का फायदा उठाकर आरोपी फिर से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था, परेशान होकर महिला ने पति को पूरी बात बताई और थाने में शिकायत की है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button