व्यापार

Reliance ने 90000… तो TCS ने कराई 50000 करोड़ की कमाई, हफ्तेभर में निवेशकों की बल्ले-बल्ले

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Induustries) के शेयरहोल्डर्स के लिए बीता सप्ताह शानदार साबित हुआ है. कंपनी में निवेश करने वाले निवेशकों की संपत्ति में जबर्दस्त 90,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का इजाफा हुआ है. इस दौरान में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में 542.3 अंक या 0.75 फीसदी की तेजी दर्ज की गई, जिसके बाद Sensex अपने लाइपटाइम हाई पर पहुंच गया.

पांच कंपनियों ने कराई 1.99 लाख करोड़ की कमाई
पीटीआई के मुताबिक, बीते सप्ताह सेंसेक्स (Sensex) की टॉप-10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से 5 के मार्केट कैपिटलाइजेशन में (Top-10 Firms Market Cap) में उछाल आया और इनकी कुल मार्केट कैप 1,99,111.06 करोड़ रुपये बढ़ गया. इस दौरान अपने निवेशकों का सबसे ज्यादा फायदा कराने वाली कंपनियों में मुकेश अंबानी की रिलायंस पहले नंबर पर रही. वहीं सबसे ज्यादा घाटा एचडीएफसी बैंक के निवेशकों का हुआ.

Reliance-TCS ने कराई निवेशकों की मौज
पिछले सप्ताह के आंकड़ों पर गौर करें, तो रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप (Reliance MCap) 90,220.4 करोड़ रुपये बढ़कर 18,53,865.17 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. रिलायंस की तरह ही टाटा ग्रुप की टीसीएस ने भी निवेशकों की जोरदार कमाई कराई. कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन (TCS Market Cap) 14,20,333.97 करोड़ रुपये हो गया. इस हिसाब से टीसीएस में निवेश करने वाले शेयरहोल्डर्स की संपत्ति हफ्तेभर में 52,672.04 करोड़ रुपये बढ़ गई.

इन कंपनियों ने भी कराई निवेशकों को कमाई
अपने निवेशकों पर पैसों की बरसात करने वाली अन्य कंपनियों की बात करें, तो सप्ताह के दौरान आईटी दिग्गज इंफोसिस की मार्केट वैल्यू में 32,913.04 करोड़ रुपये की वृद्धि हुआ और Infosys MCap बढ़कर 6,69,135.15 करोड़ रुपये हो गया. भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन (Bharti Airtel MCap) 16,452.93 करोड़ रुपये बढ़कर 6,05,299.02 करोड़ रुपये, जबकि आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट वैल्यू (ICICI Bank MCap) 6,852.65 करोड़ रुपये के इजाफे के साथ 7,04,210.07 करोड़ रुपये हो गया.

HDFC बैंक समेत इन कंपनियों ने कराया घाटा
जिन पांच कंपनियों के माार्केट कैप में गिरावट आई है, उनमें पहले नंबर पर एचडीएफसी बैंक रहा. इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन (HDFC Bank MCap) 32,609.73 करोड़ रुपये घटकर 12,44,825.83 करोड़ रुपये रह गया. इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर का एमकैप (HUL MCap) 17,633.68 करोड़ रुपये कम होकर 5,98,029.72 करोड़ रुपये पर आ गया. इसके अलावा LIC Market Cap में 9,519.13 करोड़ रुपये की कमी आई और ये गिरकर 5,24,563.68 करोड़ रुपये पर आ गया.

ITC के मार्केट कैपिटल में 9,107.19 करोड़ रुपये की कमी दर्ज की गई और ये घटकर 5,82,111.90 करोड़ रुपये रह गया. इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मार्केट वैल्यू (SBI Market Cap) 7,228.94 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 5,65,597.28 करोड़ रुपये रह गया.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button