महाराष्ट्र

रोड शो के दौरान गोविंदा की बिगड़ी तबियत, प्रचार बीच में छोड़ा

मुंबईः महाराष्ट्र में महायुति (सत्तारूढ़ गठबंधन) उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार के वास्ते शनिवार को जलगांव पहुंचे अभिनेता गोविंदा को तबीयत बिगड़ने पर अपना रोड शो बीच में ही छोड़कर मुंबई लौटना पड़ा। गोविंदा मुक्ताईनगर, बोदवाड, पाचोरा और चोपड़ा में चुनाव प्रचार के लिए जलगांव पहुंचे थे। पाचोरा में रोड शो के दौरान तबीयत बिगड़ने पर वह उसे अधूरा छोड़कर मुंबई लौट गए। रोड शो के दौरान गोविंदा ने लोगों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ खड़े रहने और सत्तारूढ़ महायुति के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

बता दें कि पूर्व सांसद रह चुके गोविंद ने कुछ दिन पहले एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना में शामिल हुए थे और महाराष्ट्र चुनाव में वह शिवसेना के उम्मीदवारों के समर्थन में सभा कर रहे हैं। वहीं इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा होना चाहिए और महायुति उम्मीदवार किशोर पाटिल को भारी मतों से जिताना चाहिए। मैं किशोर पाटिल को शुभकामनाएं देता हूं।

महायुति में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शामिल हैं। कांग्रेस से लोकसभा सांसद रह चुके गोविंदा इस साल की शुरुआत में शिंदे नीत शिवसेना में शामिल हो गए थे। उन्हें मुंबई स्थित आवास पर हाल ही में बंदूक से गलती से गोली चलने और पैर में लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

गोविंदा ने कहा: चुनाव में जीतेगी महायुति
उन्होंने कहा कि किशोर पाटिल के जीतने के बाद मैं इस स्थान पर वापस आऊंगा, निश्चित रूप से महायुति जीतेगी। महाराष्ट्र के सभी सितारे देश को आगे बढ़ाने के लिए आगे आये हैं। मुझे महाराष्ट्र की धरती से आशीर्वाद मिला है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और एकनाथ शिंदे के कारण पूरी दुनिया महाराष्ट्र की ओर देखने लगी, निश्चित रूप से राज्य प्रगति कर रहा है। मैंने भी उस शिव सेना को अपनी सेवा दी है। मैं शिव सेना से जुड़ा हूं।

अभिनेता गोविंदा ने कहा कि अब मैं एकनाथ शिंदे के साथ काम कर रहा हूं। बता दें कि 4 दिनों के बाद महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव है और दो दिन के बाद चुनाव प्रचार थम जाएगा। इस कारण महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सबी राजनीतिक पार्टियां जीतोड़ से चुनाव प्रचार कर रही है और अपनी पूरी ताकत चुनाव में झोंक रही है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button