छत्तीसगढ़

लिस ने छापेमारी कर 17 रसूखदार जुआरियों को किया गिरफ्तार, करीब साढ़े 3 लाख नगदी जब्त

 बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने छापेमारी कर शहर के रसूखदार जुआरियों पर शिकंजा कसा है. एक मकान में चल रहे जुआ के बीच पुलिस ने रेड मारकर जुआ खेलते हुए 17 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही जुआरियों के पास से 3 लाख 45 हजार रुपये नकद जब्त किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है. साथ ही सभी के खिलाफ अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है.

पुलिस की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्रांति नगर स्थित एक मकान कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं. जहां लाखों का दांव लगाया जा रहा है. इसकी सूचना के आधार पर एसीसीयू टीम (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) और तारबाहर पुलिस की संयुक्त ने मकान में दबिश देकर जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई की.

गिरफ्तार जुआरियों के नाम

  1. देव प्रसाद कौशिक, 50 वर्ष, निवासी गनियारी कोटा
  2. कैलाश घोरे, 35 वर्ष, निवासी दयालबंद कोतवाली
  3. कपिल चंदवानी, 27 वर्ष, निवासी तिफरा सिरगिट्टी
  4. आशु कौशिक, 35 वर्ष, निवासी मंगला चौक सिविल लाइन
  5. पारस पुरुषवानी, 29 वर्ष, निवासी आज्ञेय नगर सिविल लाइन
  6. रोशन चांदवानी, 25 वर्ष, निवासी महाराणा प्रताप चौक सिविल लाइन
  7. शुभम गोत्रे, 30 वर्ष, निवासी देवरीखुर्द गदा चौक तोरवा
  8. राजेश गुप्ता, 35 वर्ष, निवासी तेलीपारा कोतवाली
  9. रितेश बंजारा, 32 वर्ष, निवासी चंद्रशेखर आजाद नगर तोरवा
  10. सुखदेव भार्गव, 37 वर्ष, निवासी जयरामनगर मेनरोड मस्तूरी
  11. रामेश्वर गुप्ता, 37 वर्ष, निवासी बाजार पारा कोटा
  12. रवि गोयल, 31 वर्ष, निवासी टिकरापारा कोतवाली
  13. नितिन तिवारी, 38 वर्ष, निवासी क्रांति नगर तारबाहर
  14. देवांश मूर्ति, 23 वर्ष, निवासी सिविल लाइन
  15. आयुष अग्रवाल, 30 वर्ष, निवासी विद्यानगर तारबाहर
  16. सुमित महाजन, 35 वर्ष, निवासी सरकंडा
  17. मुकेश गुप्ता, 48 वर्ष, निवासी विद्यानगर तारबाहर
Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button