छत्तीसगढ़

कबीरधाम जिले के दो श्रमिक कर्नाटक से सकुशल घर लौटे, परिजनों ने सकुशल वापसी के लिए मांगी थी उपमुख्यमंत्री शर्मा से मदद


रायपुर, 14जनवरी 2024

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले दो ग्रामीण श्रमिक युवक शशिकांत यादव और गंगाप्रसाद परस्ते को जिला प्रशासन की टीम द्वारा कर्नाटक के धारवाड़ से सुरक्षित और सकुशल वापसी करा ली गई है। इन दोनों ग्रामीण युवक के माता-पिता तथा उनके परिजनों ने अपने बेटे की सकुशल वापसी के लिए उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री शर्मा से मदद मांगी थी। उपमुख्यमंत्री ने पूरी संवेदनशीलता से पूरे मामले को संज्ञान में लिया था और इन दोंनो श्रमिकांे की सकुशल वापसी के लिए कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे से चर्चा कर कर्नाटक टीम भेजने के निर्देश दिए थे।
कलेक्टर श्री महोबे ने बताया कि श्रमिकों के लोकेशन की जानकारी लेने के लिए जिला साइबर सेल की मदद ली गई। श्रमिकों की ठहरने की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन द्वारा प्रशासनिक, श्रम विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बना कर कर्नाटक के लिए रवाना की गई। कबीरधाम जिले के दोनों श्रमिक श्री शशिकांत यादव और गंगाप्रसाद परस्ते ग्राम बांकी ग्राम पंचायत केसमर्दा थाना तरेगांव विकासखण्ड बोड़ला के रहने वाले हैं। कबीरधाम जिले से गठित टीम 8 जनवरी को कवर्धा से कर्नाटक के लिए रवाना किया गया था। दोनों श्रमिकों को 12 जनवरी को देर शाम कवर्धा लाया गया।
कबीरधाम लौटने पर श्रमिकों ने बताया कि गांव के एक युवक ने इन दोनों युवक को अच्छा काम दिलाने का झांसा देकर नागपुर ले गए और वहां से धोखे से कर्नाटक ले गए, कर्नाटक के धारवाड़ में गन्ना कटाई का काम कराते थे। खेतों में बने झोपड़ी में ठहराए, मजदूरी भी कम मिलती थी। इन श्रमिकों के माता-पिता और उनके अभिभावकों ने बताया था कि ये दोनों कर्नाटक कमाने खाने गए थे वहां पर वे किसी कम्पनी में गन्ना कटाई का काम करते थे। उनको वहां से कहीं भी आने-जाने नहीं दिया जा रहा था।
 जिला श्रम पदाधिकारी श्री आर.के. प्रधान ने बताया कि दोनों श्रमिकों की सकुशल वापसी के साथ ही उनकी बकाया पारिश्रमिक 32 हजार रुपए का भी नगद भुगतान कराया गया। दोनों श्रमिक को उनके अभिभावकों को सौंप दिया गया

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button