छत्तीसगढ़
40 लाख का गांजा जब्त, 2 तस्करों को पुलिस ने दबोचा

महासमुंद. जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 2 तस्करों के पास से 40 लाख का गांजा जब्त किया है. आरोपियों के पास से गांजे का 80 पैकेट बरामद किया गया है. दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
बता दें कि, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, ग्राम खपरीडीह वन विभाग नर्सरी के पास नाली में ग्राम खपरीडीह का राधेश्याम कलेत और ग्राम कसलबा का अशोक सोना भारी मात्रा में गांजा छुपाकर रखे हैं और उसे इधर-उधर करने की तैयारी कर रहे हैं. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को धरदबोचा.



