व्यापार

 सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती गिरावट

मुंबई, विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में घेरलू सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 240.75 अंक की गिरावट के साथ 81,579.37 अंक पर आ गया। वहीं एनएसई निफ्टी 62.7 अंक फिसलकर 24,994.65 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, नेस्ले, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, कोटक महिंद्रा बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे।

एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स और सन फार्मा के शेयर मुनाफे में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा जापान का निक्की 225 नुकसान में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे।

अमेरिकी बाजार मंगलवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.42 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,748.71 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

विदेशी पूंजी निकासी तथा विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में तीन पैसे की गिरावट के साथ 84.07 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि दिन में रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर सकता है, क्योंकि मजबूत डॉलर तथा घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख से स्थानीय मुद्रा पर दबाव पड़ा है।

हालांकि, कच्चे तेल की कमजोर कीमतों से स्थानीय मुद्रा को समर्थन मिल सकता है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार में 84.03 प्रति डॉलर पर खुला और फिर शुरुआती सौदों के बाद 84.07 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.04 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.19 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.44 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,748.71 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button