ज्योतिषी

Aaj Ka Rashifal 13 January 2024: पुराने मित्र से होगी मुलाकात, वाद-विवाद से रहे दूर, पढ़िए दैनिक राशिफल


मेष- वरिष्ठों का आज्ञा पालन बनाए रखेंगे. प्रबंधन प्रशासन में दक्षता बढ़ेगी. चहुंओर सफलता की संभावनाएं बनी रहेंगी. विविध महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे. कार्ययोजनाओं को आगे बढ़ाएंगे. अधिकारियों का समर्थन मिलेगा. चर्चाओं में बेहतर रहेंगे. जोखिम उठाने की सोच रहेगी. पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा. प्रयास पक्ष में होंगे. जिम्मेदारियों को निभाएंगे. व्यापार मजबूती पाएगा. शुभ सूचनाओं का आदान प्रदान रहेगा. सबकी मदद का भाव रखेंगे. संतुलित व्यवहार पर जोर देंगे.

शुभ अंक : 8 और 9

शुभ रंग : मडकलर

आज का उपाय : हनुमानजी की पूजा वंदना करें. शनिदेव का स्मरण बनाए रखें. अनुशासन व बड़प्पन रखें. धर्मकार्य बढ़ाएं.

वृष- भाग्यपक्ष की प्रबलता से चहुंओर का वातावरण अनुकूल रहेगा. परिस्थितियां पेशेवरों के लिए सकारात्मक होंगी. आध्यात्मिक विषयों में रुचि रखेंगे. पेशेवर शिक्षा पर जोर रहेगा. महत्वपूर्ण कार्यों पर जोर देंगे. सहकारिता व साझेदारी में वृद्धि होगी. चहुंओर शुभता बनी रहेगी. कार्य सधेंगे. आस्था विश्वास से आगे बढ़ेंगे. योजनाओं पर अमल बढ़ाएंगे. वाणिज्य व्यापार में वृद्धि होगी. प्रभावशाली परिणाम पाएंगे. सूची बनाकर तैयारी करेंगे. आत्मविश्वास बल पाएगा. निसंकोच रहेंगे.

शुभ अंक : 4 6 और 8

शुभ रंग : नीला

आज का उपाय : हनुमानजी की पूजा वंदना करें. शनिदेवजी का स्मरण रखें. तेल तिलहन दान करें. जन कल्याण के कार्य बढ़ाएं.

मिथुन- आवश्यक कार्यों को वक्त से पहले पूरा करें. ढिलाई व लापरवाही से बचें. स्वास्थ्य संवार पर जोर दें. साधारण परिणामों वाला दिन है. जोखिमपूर्ण प्रयासों से बचेंगे. आकस्मिकता बनी रह सकती है. सहनशीलता रखेंगे. कार्य प्रभावित होंगे. अपनों के सुझावों पर ध्यान देंगे. शारीरिक संकेतों को अनदेखा न करें. स्वास्थ्य पर जोर रखें. परिजनों का सहयोग रहेगा. खानपान में सात्विकता रखें. सेहत से समझौता न करें. अनजानों से दूरी रखें. लापरवाही व नियमों की अनदेखी से बचें.

शुभ अंक : 4 5 और 8

शुभ रंग : फिरोजी

आज का उपाय : हनुमानजी की पूजा वंदना करें. शनिदेवजी का स्मरण रखें. तेल तिलहन दान करें. संकल्पवान रहें.

कर्क- महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं. साझीदारी में गति आने की संभावना बढ़ेगी. नेतृत्व क्षमता का विकास होगा. व्यक्तिगत मामलों में अनुकूलता बढ़ेगी. मित्रता संवार पर रहेगी. सहकारिता बल पाएगी. संबंधों का लाभ उठाएंगे. लक्ष्य साधने में सफल होंगे. भूमि भवन के कार्यों को तेजी से पूरा करेंगे. निर्णय ले सकेंगे. सामूहिक प्रयत्न बेहतर होंगे. करियर कारोबार में तेजी रखेंगे. सफलता प्रतिशत संवरेगा. अवसरों भुनाने का प्रयास रहेगा. स्थायित्व को बल मिलेगा. दाम्पत्य में शुभता बढ़ेगी.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button