छत्तीसगढ़

सरगुजा में फिर एक ग्रामीण हाथियों का बना शिकार

सरगुजा।  सरगुजा वनमंडल हाथियों के आतंक को रोकने में नाकाम नजर आ रहा है। हाथियों ने आज एक बुजुर्ग को मौत के घाट उतारा और कई घर को क्षति पहुंचाई है। कई एकड़ फसलों को भी बर्बाद कर दिया है।

वन परिक्षेत्र उदयपुर के ग्राम कोटमी में 12 हाथियों के दल से बिछड़े दो हाथियों ने एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला। वन अमले ने मृतक के शव को जंगल से उठाकर सीएचसी उदयपुर लाया। मृतक का नाम फेकूराम बताया जा रहा है, जो ग्राम कोटमी का निवासी है। इस घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल है। वन विभाग की नाकामी से ग्रामीण आक्रोशित है और विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा के लिए जमा हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार रविवार की रात 12 हाथियों के दल में से दो हाथी अलग होकर कोटमी के जंगल की ओर चले गए थे। जबकि शेष 10 हाथी महेशपुर के जंगल में ही विचरण कर रहे थे। वन परिक्षेत्र उदयपुर में यह दल 8 सितंबर से घूम रहा है और वन विभाग महज खानापूर्ति कर रहा है। आज हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। वही वन विभाग के आला अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button