छत्तीसगढ़

महादेव सट्टा एप में दो कथित पत्रकार के खिलाफ FIR दर्ज

रायपुर. ऑनलाइन महादेव सट्टा एप मामले में खुद को पत्रकार बताकर ऑनलाइन सट्टा एप का संचालन करने वाले दो लोगों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने मामला दर्ज किया है. दोनों अभी फरार हैं, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है. बता दें कि दो लोगों को दो दिन पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार किया था. इन आरोपियों से पूछताछ में कथित दो पत्रकार का नाम सामने आया है.

जानकारी के मुताबिक इंदिरा नगर गदा चौक सुपेला भिलाई निवासी धीरज महतो पिता मिथलेश महतो (22 साल) ने दोनों लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. धीरज ने पुलिस को बताया कि वो श्रीशंकराचार्य अस्पताल जुनवानी भिलाई के बाहर चाय की दुकान चलाता है. उनकी पहचान खुद को पत्रकार बताने वाले गोविंदा चौहान और रविकांत मिश्रा से थी. इन दोनों ने उसके और उसके दोस्त पुरानी बस्ती रावणभाटा निवासी मुकेश तांडी से कुछ डिटेल मांगा और कहा कि वो उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएगा इसलिए वो उसके नाम पर बैंक खाता खुलवाएंगे. रवि और गोविंदा ने उनके नाम पर खाता तो खुलवाया, लेकिन मोबाइल नंबर अपना डलवाकर उस खाते का खुद ही संचालन करने लगे.

जब धीरज ने उनसे पूछा तो उन्होंने कहा कि तुम्हारे मोबाइल नंबर से खाता सिस्टम में अपडेट नहीं ले रहा है, इसलिए उन्होंने अपना नंबर दिया है. इसके बाद वो लोग उनका खाता और एटीएम लेकर चले गए. कुछ महीने बीत जाने के बाद जब उन लोगों ने खाता वापस नहीं किया तो धीरज ने आईडीएफसी बैंक नेहरू नगर में जाकर दोनों का खाता चेक करवाया. वहां उन्हें बताया गया कि उनके खाते में बड़ी मात्रा में अवैध लेनदेन हुआ है. बैंक मैनेजर ने यह भी बताया कि उनका यह खाता मुंबई से होल्ड कर दिया गया है.

आरोपी धीरज और तांडी ने पूछताछ में किया खुलासा

पुलिस के मुताबिक एसीसीयू और सुपेला पुलिस ने महादेव सट्‌टा एप चलाने वाले धीरज महतो और मुकेश तांडी को दो दिन पहले गिरफ्तार किया है. पूछताछ में इन आरोपियों ने बताया कि उनके साथ मिलकर कथित पत्रकार रविकांत मिश्रा और गोविंदा चौहान भी यह काम करते हैं. उनके खाते से लेनदेन उन्हीं दोनों द्वारा किया जा रहा है. पुलिस ने रवि और गोविंदा चौहान सहित अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 319(2) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है. फिरहाल दोनों आरोपी फरार हैं, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button