छत्तीसगढ़

अवैध संबंध, पति को रास्ते से हटाने प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, पुलिस ने पीएम कराने कब्र से निकाला शव

 गरियाबंद. पत्नी को प्रेमी से अवैध संबंध बनाते देख पति रोमन सिंह को रास्ते से हटाने पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतारा था और सामान्य मौत बताकर अंतिम संस्कार करा दिया था. अब प्रेमी ने अपनाने से इंकार किया तो पत्नी ने पूरा राज खोला. इस मामले में पुलिस ने अब दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा. 8 माह पहले हुए सिरहा (पुजारी) की हत्या मामले में आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है.

पूरा मामला गरियाबंद कोतवाली क्षेत्र के गुजरा गांव का है. 8 माह पहले ग्राम के सिरहा (पुजारी ) रोमन सिंह की मौत हो गई थी, लेकिन मौत सामान्य नहीं बल्कि उसकी हत्या हुई थी. इस राज से पर्दा मृतक सिरहा की पत्नी लक्ष्मी ध्रुव ने ही गांव वाले के सामने उठाया. उन्होंने इस हत्या में स्वयं और गांव में रहने वाले प्रेमी भीखम सिंह के शामिल होने की सूचना देकर सबको हैरानी में डाल दिया. इस खुलासे के बाद परिवार के सबसे बड़े भाई ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी.

पत्नी से अवैध संबंध बनाते देख लिया था पति

भीखम को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपराध कबूल किया. 12 जनवरी 2024 को भीखम को पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाते रोमन ने देख लिया था. इसके बाद आरोपी ने प्रेमिका के साथ मिलकर उसके पति को गमछे से गला घोटकर मार दिया. उस समय इसे सामान्य मौत बताकर अंतिम संस्कार कर दिया गया था. आरोपी जब मृतका की पत्नी को अपनाने से इंकार किया तो उसने हत्या की राज से पर्दा उठा दिया. इस मामले में एसडीओपी निशा सिन्हा ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपी को हिरासत में लिया है. शव को कब्र से निकालकर पीएम कराई जा रही है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button