छत्तीसगढ़

जादू-टोना के शक में कोंटा सामूहिक हत्याकांड मामले में दो तांत्रिक समेत 7 गिरफ्तार, 17 आरोपियों को पहले ही जेल भेजे जा चुके

सुकमा. कोंटा के इतकल गांव में जादू-टोना के शक में आरक्षक के परिवार के 5 लोगों की बेरहमी से हत्याकांड मामले में पुलिस ने 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसमें आंध्रप्रदेश और ओडिशा के तांत्रिक भी शामिल हैं. इस मामले में पुलिस 17 आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है.

बता दें कि 15 सितंबर को कोंटा थाना क्षेत्र के इतकल गांव में जादू-टोना के शक में आरक्षक के परिवार के 5 लोगों की बेरहमी से हत्या की गई थी. मृतकों की पहचान मौसम कन्ना (60 वर्ष), मौसम बुच्चा (34 वर्ष), मौसम बिरी, करका लच्छी (43 वर्ष) और मौसम अरजो (32) के रूप में हुई है. सभी मृतक ग्राम इतकल के रहने वाले थे. इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल 5 आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया, जिसमें सवलम राजेश (21 वर्ष), सवलम हिडमा, कारम सत्यम (35 वर्ष), कुंजाम मुकेश (28 वर्ष), और पोड़ियाम एंका शामिल हैं. सभी गिरफ्तार आरोपी गांव के ही निवासी है. घटना के संबंध में थाना कोंटा में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button