छत्तीसगढ़
सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल ने लगाई याचिका पर हाई कोर्ट में होने वाली सुनवाई टली

रायपुर। महादेव सट्टा एप मामले में हाई कोर्ट में अगली सुनवाई 23 सितंबर को होगी.
महादेव सट्टा एप मामले में रायपुर की विशेष अदालत की ओर से गैर जमानती वारंट जारी किया था, जिसके खिलाफ आरोपी सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने हाई कोर्ट में याचिका लगाई है. मामले की पूर्व में हुई सुनवाई के बाद आज बचाव पक्ष को प्रति उत्तर प्रस्तुत करना था.



