छत्तीसगढ़

पुलिस कैंप में जवान के साथियों पर गोली चलाने से 2 जवानों की मौत हो गई , दो गंभीर

बलरामपुर। जिले में पुलिस कैंप में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के एक जवान ने अपने ही साथियों पर गोली चलाने से फायरिंग में दो जवानों की मौत हो गई है, दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना से कैंप में हड़कंप मच गया है. घटना की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने की है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना सामरी थाना के पुंदाग पुलिस कैंप की है. बलरामपुर के भूताही पुलिस कैंप में सीएएफ के आरक्षक अजय सिदार ने अपने साथियों पर राइफल से फायरिंग कर दी. घटना में एक आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. फायरिंग में जान गवाने वाले जवानों की पहचान संदीप पाण्डेय और रूपेश पटेल के रूप में हुई है. वहीं अंभुज शुक्ला और एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हैं. घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी से अंबिकापुर मेडिकल रेफर किया गया है. पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने बताया कि आरक्षकों के बीच कोई विवाद नहीं हुआ था और गोली चलाने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. एसपी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं और मामले की जांच की जा रही है.

फायरिंग मामले में सरगुजा रेंज के आईजी अंकित गर्ग ने कहा किकैंप में रह रहे जवानों पर आरोपी जवान अजय सिदार ने गोली क्यों चलाई गई, इसका कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी जवान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इस घटना में CAF के जवान संदीप पाण्डेय और रूपेश पटेल की मौत हो गई है, जबकि जवान अंभुज शुक्ला और एक अन्य जवान घायल हो गए हैं.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button