छत्तीसगढ़

केंद्रीय इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी सीएम साय से विभिन्न विषयों पर की चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में आज सीएम विष्णु देव साय से केंद्रीय इस्पात और भारी उद्योग मंत्री एवं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सौजन्य मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री कुमार स्वामी को सीएम साय ने स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

बता दें कि केंद्रीय इस्पात और प्रभारी उद्योग मंत्री एचडी कुमार स्वामी सोमवार को एकदिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर विशेष विमान से चेन्नई से जगदलपुर पहुंचे। एचडी कुमार स्वामी ने नगरनार प्लांट का निरीक्षण किया। एनएमडीसी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एनएमडीसी प्लांट से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर उन्होंने बातचीत की। उन्होंने कहा कि नगरनार स्टील प्लांट का निजीकरण नहीं होगा। सरकार निजीकरण के बारे में नहीं सोच रही है बल्कि यह सोच रही है कि कैसे नगरनार स्टील प्लांट को और मजबूत बनाया जा सके। इस दिशा में कार्ययोजना तैयार हो इसलिए ही वह नगरनार प्लांट के निरीक्षण और काम को समझाने आए हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button