छत्तीसगढ़

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को गुंडा बताने वाले हिम्मत है तो गिरफ्तार करके दिखाएं-पीसीसी चीफ दीपक बैज

 रायपुर। भाजपा ने पोस्टर वार में एनएसयूआई के कार्यकताओं को गुंडा बताए जाने पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने चैलेंज देते हुए कहा कि यदि हिम्मत है तो गिरफ्तारी करके दिखाएं.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता जरा यह भी बता दें कि एनएसयूआई के कार्यकर्ता गुंडा हैं, तो होटल में कौन गुंडागर्दी कर रहा था. कौन पुलिस को चुनौती दे रहा था. उन्होंने कहा कि अपनी नाकामी को छिपाने के लिए कांग्रेस के ऊपर आरोप लगाना किसी से सीखना है तो भाजपा से सीखें. प्रदेश प्रभारी सचिन पायलेट के दौर को लेकर दीपक बैज ने कहा कि सचिन पायलट का दो दिवसीय दौरा है. पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू के निवास जाएंगे. वहीं कल पीसीसी की बैठक लेंगे, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button