छत्तीसगढ़

सांसद ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर रायपुर-केन्द्री-अभनपुर ब्रॉड गेज रूट पर जल्द से जल्द ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग की

 रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने हजारों दैनिक यात्रियों, मजदूरों, और विद्यार्थियों को हो रही समस्याओं का हवाला देते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर रायपुर-केन्द्री-अभनपुर ब्रॉड गेज रूट पर जल्द से जल्द ट्रेन सुविधा शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस रूट पर यात्रा करने वाले हजारों दैनिक यात्रियों, मजदूरों, और विद्यार्थियों को हो रही समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए इस क्षेत्र के लिए ट्रेन सेवा की अत्यधिक आवश्यकता है।

सांसद अग्रवाल ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि मेरे संसदीय क्षेत्र अभनपुर जिला रायपुर के आस-पास के गांव के मजदूर, विद्यार्थी, और दूसरे दैनिक यात्री हजारों की संख्या में प्रतिदिन अभनपुर से रायपुर एवं रायपुर से अभनपुर की यात्रा करते है। इसको देखते हुए रायपुर-केन्द्री-अभनपुर रूट पर प्रतिदिन चलने वाली ट्रेन की महती आवश्यकता है।

उन्होंने यह भी लिखा है कि, पूर्व में विगत 50 वर्षों से संचालित नैरो गेज ट्रेन को वर्तमान में ब्रॉड गेज में परिवर्तित किया गया है। परंतु संचालन अभी आरंभ नहीं हुआ है। उपरोक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत् सखते हुए रायपुर-केन्द्री-अभनपुर ब्रॉड गेज पर शीघ्र अतिशीघ्र मोनो रेल आरंभ करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देर्शित करें।

बता दें कि इससे पहले, बुधवार को डीआरएम ऑफिस में रेलवे अधिकारियों के साथ हुई बैठक में भी सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रेल यात्रियों को हो रही समस्याओं पर नाराजगी जताई थी और ट्रेन संचालन को बेहतर बनाने के निर्देश दिए थे।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button