छत्तीसगढ़

कमिश्नर कावरे अचानक निरीक्षण करने पहुंचे मेडिकल कॉलेज और गुरु घासीदास अस्पताल, मरीजों से की बातचीत, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

बिलासपुर. कमिश्नर बिलासपुर महादेव कावरे ने रायगढ़ प्रवास के दौरान लखीराम अग्रवाल मेडिकल कॉलेज एवं गुरु घासीदास अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान बायोमेट्रिक अटेंडेंस, कैजुअल्टी वार्ड, पुलिस सहायता केंद्र, मेटरनिटी वार्ड, ब्लड बैंक सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

उन्होंने भर्ती मरीज और उनके परिजनों से चर्चा कर इलाज व अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. लुका ने पुलिस चौकी और स्ट्रीट लाइट की समस्या बताई, जिसे अधिकारियों से चर्चा कर निराकरण के निर्देश आयुक्त ने दिए. आयुक्त ने कॉलेज में नेफ्रोलॉजी व कार्डियोलॉजी विभाग में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रयास करने की बात कही. अस्पताल में उपलब्ध मशीनों का वार्षिक रखरखाव और डॉक्टरों व कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. कावरे ने डीन को शीघ्र स्वशासी परिषदकी बैठक रखने को भी कहा है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button