मध्यप्रदेश

इंदौर लगातार सातवीं बार देश में अव्वल, स्वच्छ राज्य में मध्य प्रदेश को दूसरा स्थान

स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में इंदौर ने एक बार फिर परचम लहरा दिया है। स्वच्छता सर्वेक्षण के सबसे स्वच्छ शहर में इंदौर और सूरत को संयुक्त रूप से स्थान मिला। इंदौर को सातवीं बार देश के सबसे स्वच्छ शहर होने का खिताब मिला है। इंदौर को गारबेज फ्री सिटी में सेवन स्टार रेटिंग मिली है। दिल्ली के भारत मंडपम में राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्पमित्र को सम्मानित किया। मध्य प्रदेश को सबसे स्वच्छ राज्य की श्रेणी में दूसरा स्थान मिला है। इस बार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र से पिछड़ गया है। मध्य प्रदेश एक स्टार रैटिंग, एक फाइव स्टार रैटिंग और 24 थ्री स्टार रैकिंग के साथ दूसरे स्थान पर रहा। तीसरे स्थान पर छत्तीसगढ़ रहा। वहीं, कैंटोनमेंट बोर्ड की स्वच्छता रेटिंग में महू को सबसे स्वच्छ कैंटोनमेंट बोर्ड में पहली बार प्रथम स्थान हासिल किया है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button