छत्तीसगढ़

हाई टेंशन लाइन के तार पर चढ़ा युवक, इलाके में मच गया हड़कंप, लाइन बंद होने के कारण बची जान

 जांजगीर-चांपा।  जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र मेउ भाठा रसोटा गांव के बीच एक युवक हाई टेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया और हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगा. युवक इतने में ही नहीं रुका, वह टावर से होते हुए तारों के बीच पहुंच गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है. आसपास के लोगों को जैसे ही घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई .

यह पूरा मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक के हाई टेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया है. गनीमत घटना के दौरान टावर की लाइन बंद होने के कारण युवक करंट की चपेट में नहीं आया, जिससे उसकी जान बच गई. हालांकि, युवक टावर से तारों के सहारे चलते हुए बीच में पहुंच गया. मौके पर पहुंची पामगढ़ पुलिस स्थिति को संभालने की कोशिश कर रही है. बताया जा रहा है कि युवक करीब एक घंटे से तारों पर चढ़ा हुआ है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. पुलिस और स्थानीय लोग युवक को नीचे उतारने के प्रयास में लगे हुए हैं.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button