छत्तीसगढ़

बस्तर के मारुड़बाका गांव में आज भी खाट के सहारे पुल पार करते हैं ग्रामीण, जिला प्रशासन की खुली पोल: कलेक्टर बोले- जल्द बनाएंगे

 बीजापुर। बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के मारुड़बाका गांव के लोग आज भी खाट के सहारे पुल पार करते हैं . एक ऐसी घटना सामने आई है जो सरकारी सिस्टम की दावों की पोल खोलती है. यहां एक महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसे तत्काल चिकित्सा सहायता की आवश्यकता थी. लेकिन बुनियादी सुविधाओं की कमी और प्रशासनिक लापरवाही ने स्थिति को गंभीर बना दिया.

दरअसल, हुआ ऐसा की मारुड़बाका गांव निवासी महिला की अचानक तबीयत खराब हो गई. परिजनों ने मदद के लिए 108 एंबुलेंस को तो बुला लिया. लेकिन एंबुलेंस मरीज के घर तक नहीं पहुंच सकी. वह इसलिए क्योंकि गांव एक बड़े नाले के किनारे बसा हुआ है और आवाजाही के लिए कोई भी पुल निर्माण नहीं किया गया है. जिसकी वजह से गांव तक एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई और नाले के दूसरी ओर मरीज के इंतजार में खड़ी रही. वहीं महिला की हालत देख परिजन और परेशान हो गए. इस बीच पीड़िता के पति कोसा कुडियाम अपनी पत्नी की जान बचाने के लिए गांव के युवकों से मदद की गुहार लगाई. जिसके बाद युवकों ने मौके पर तत्परता दिखाते हुए उफनते नाले को पार कराने का साहसिक कदम उठाया और उन्होंने रस्सी की मदद से खाट में लादकर महिला को नाला पार कराया. जिसके बाद महिला को 108 एंबुलेंस तक पहुंचाया गया और फिर एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां महिला का इलाज जारी है.

बता दें कि पिछले दिनों 22 जुलाई को उसूर के नंबी इलाके में सीआरपीएफ के जवानों ने भी ड्रम की मदद से प्रसव के बाद महिला को नदी पार कराया था. देश को आजाद हुए 78 साल हो गए है लेकिन अभी भी वनांचल क्षेत्र के गांव में विकास नहीं पहुंचना सरकार के विकास के दावों की पोल खोलता है. बीजापुर के मारुड़बाका गांव में आज तक पुल का निर्माण नहीं हुआ है जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में समस्या का सामना करना पड़ता है और इसी कारण क्षेत्र के लोग अन्य सुविधाओं से भी वंचित है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button