छत्तीसगढ़

सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 लॉन्च, नए उद्योग शुरू करने वाले उद्यमियों को होगी सहुलियत

 रायपुर। राज्य स्थापना दिवस 1 नवंबर 2024 से प्रदेश की नई उद्योग नीति भी लागू हो जाएगी. यह बात प्रदेश के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ द्वारा ‘‘हमर व्यापारी हमर संगवारी’’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही.

राजधानी के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में राजस्व आपदा और खेल मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक रायपुर ग्रामीण मोती लाल साहू, अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, राजिम विधायक रोहित साहू सहित उद्योग महासंघ के प्रतिनिधि उपस्थित थे. कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए व्यापारियों को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री देवांगन ने कहा कि लोगों को व्यापार के प्रति जागरूक करने एवं उनके व्यापार को नया आयाम देने का प्रयास महासंघ द्वारा किया जा रहा है और इस प्रयास में आपके साथ विष्णुदेव साय की सरकार आप सभी का पूरा साथ देगी. मंत्री ने बताया कि नई नीति उद्यमियों के सहूलियत को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में तैयार किया जा रहा है. आप सभी के साथ सरकार मिलकर प्रदेश में उद्योगों के लिए और बेहतर माहौल बनाने का प्रयास करने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुद्रा ऋण को आरंभ किया, इससे लोगों को व्यवसाय करने में आसानी हो रही है.

उद्योग मंत्री ने कहा कि सरकारी खरीदी में जेम पोर्टल सिस्टम लागू किया गया है. इससे भ्रष्टाचार में अंकुश लगेगा. मंत्री देवांगन ने छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से व्यापारियों में उत्साह और आत्मबल और बढ़ता है. राजस्व मंत्री वर्मा ने कहा कि ‘‘हमर व्यापारी हमर संगवारी’’ की एक दिवसीय कार्यशाला के जरिए व्यापारी अपने अनुभव साझा करेंगे, इनसे उनको व्यापार, व्यवसाय आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी.

विधायक रायपुर ग्रामीण साहू ने कहा कि हम सबको एक-दूसरे के सुख-दुख में खड़ा होने की जरूरत है, तभी यह संगठन मजबूत बन सकेगा. छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के अध्यक्ष शेखर वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए. इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी मनीष टिकरिहा, ललित साहू, राजेश देवांगन, पुनारद निषाद, कुबेर चंद्राकर, आशीष साहू, करण भारद्वाज, दीपक कुमार साहू सहित अनेक प्रतिनिध उपस्थित थे.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button