छत्तीसगढ़

पंचायत के कहने पर पोटा केबिन का बोर कर दिया बंद, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे मासूम

 नारायणपुर। जिले के ग्राम पंचायत देवगांव में पंचायत के कहने पर पोटा केबिन का बोर कर दिया. मासूम बंद, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे. पानी की सप्लाई बाधित होने से पीएम श्री पोटा केबिन और आश्रम छात्रावास के सैकड़ों विद्यार्थियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मामला प्यून भर्ती में पंचायत और ग्रामीणों की अनदेखी से जुड़ा है, जिसने गांव में राजनीतिक तनाव पैदा कर दिया है।

नारायणपुर के ग्राम पंचायत देवगांव में स्थित पीएम श्री पोटा केबिन 500 सीटर एवं 100 सीटर बालक छात्रावास संचालित हो रहा है जो इन दिनों गंभीर जल संकट का सामना कर रहा है। यह संकट तब उत्पन्न हुआ जब पंचायत और ग्रामीणों ने प्यून भर्ती में अपने लोगों की उपेक्षा को लेकर पानी की सप्लाई को बाधित कर दिया। ग्रामीणों ने जब इस मुद्दे पर ध्यान देने की कोशिश की तो उन्हें ‘शासन का निर्देश’ कहकर अनदेखा कर दिया गया। जिसके बाद ग्राम सभा में यह निर्णय लिया गया कि जब तक पंचायत के लोगों को प्राथमिकता नहीं दी जाएगी, तब तक पानी की सप्लाई बहाल नहीं की जाएगी।

पोर्टा केबिन और छात्रावास के विद्यार्थियों

गांव से पानी की सप्लाई बंद होने के कारण पोटा केबिन और छात्रावास के विद्यार्थियों को पीने के पानी की गंभीर कमी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने नगर पालिका परिषद के टैंकरों से पानी की आपूर्ति करने की कोशिश की है, लेकिन यह उपाय पर्याप्त नहीं साबित हो रहा है।

पोटा केबिन के अधीक्षिका रंजीता नाग का कहना है कि पानी की सप्लाई के लिए इस्तेमाल किया जा रहा बोर वास्तव में पोटा केबिन का ही है, लेकिन परिसर में जलस्तर की कमी के कारण इसे कुछ दूरी पर खनन किया गया था। वर्तमान में नगर पालिका से पानी के टैंकर मंगवाकर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button