छत्तीसगढ़
सड़क हादसे में जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा गंभीर रूप से घायल रायपुर रेफर करने की तैयारी

दंतेवाड़ा. परपा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे -63 में मारेंगा के पास जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा की गाड़ी और सामने से आ रही वाहन में जोरदार टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. उन्हें डिमरापाल जिला अस्पताल लाया गया है, जहां से रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक तूलिका कर्मा की गाड़ी और सामने से आ रही वाहन में जोरदार टक्कर हुई. इस हादसे में तूलिका गंभीर रूप से घायल हो गई. उन्हें एंबुलेंस की मदद से डिमरापाल जिला अस्पताल पहुंचाया गया. घायल तूलिका कर्मा को रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है. बता दें कि घायल तूलिका कर्मा झीरम घाटी नक्सली हमले में मारे गए बस्तर टाइगर स्वर्गीय महेंद्र कर्मा की बेटी है.



