NCB के कार्यालय का केंद्रीय गृह मंत्री ने किया उद्घाटन, नशा मुक्त भारत, समृद्ध, सुरक्षित और वैभवशाली भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ने कहा कि नशा मुक्त भारत का संकल्प समृद्ध सुरक्षित और वैभवशाली भारत के संकल्प के लिए बहुत महत्वपूर्ण संकल्प है. एक प्रकार से देखे तो नारकोटिक्स केवल भारत की समस्या नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय समस्या है. मगर भारत में सबसे ज्यादा जागरूकता रखने की जरूरत है. अगर यह लड़ाई हम शिद्दत और रणनीति के साथ लड़े तो यह लड़ाई हम जीत सकते हैं. अमित शाह
यह बात आज नया रायपुर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कही.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की उपस्थिति में आयोजित उद्घाटन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मुझे ऐसा कहने में कोई झिझक नहीं है कि दुनिया के कई देश यह लड़ाई हार चुके हैं. भारत में नारकोटिक्स का दूषण नहीं है, यह राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ भी जुड़ा हुआ है. नारकोटिक के अवैध व्यापार से जो धन अर्जित होता है, उस धन का उपयोग टेररिज्म, नक्सलिज्म और भारत के अर्थतंत्र को निर्बल करने का काम में भी आता है. नारकोटिक्स का एक ओर हमारे युवा पीढ़ी को बर्बाद करने का लक्ष्य है और दूसरी ओर देश की सुरक्षा के साथ जुड़े हुए सारे पहलुओं को अवैध व्यापार के कमाए गए पैसे से प्रभावित करना भी लक्ष्य है. हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि हम जीरो टॉलरेंस की वृद्धि के साथ देश को नशा मुक्त बनाए और प्रधानमंत्री का जो संकल्प है, उसको साकार करें.



