छत्तीसगढ़

विधायक देवेंद्र के गिरफ्तारी के खिलाफ युवा कांग्रेस ने सिटी कोतवाली का किया घेराव, पुलिस और कांग्रेसियों के बीच काफी झुमा-झटकी

महासमुंद. बलोदा बाजार हिंसा मामले में आज भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में युवक कांग्रेसियों ने सिटी कोतवाली पहुंचे और मुख्य गेट को घेर लिया. इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच काफी झुमा-झटकी हुई. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर अस्थाई जेल में बंद कर दिया. घंटे भर के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया.
बता दें, कोतवाली में पहले से ही पुलिस की कड़ी सुरक्षा तैनात थी, जिससे युवक कांग्रेसी को परिसर में प्रवेश नहीं मिल सका. इसके बावजूद, पुलिस और युवक कांग्रेसियों के बीच झुमा झटकी की स्थिति बनी रही. बाद में पुलिस ने सभी युवक कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर मिनी स्टेडियम में बनाए गए अस्थाई जेल में घंटे भर रखा. सभी को फिर बाद में बिना किसी शर्त के रिहा कर दिया गया.युवक कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार के इशारे पर देवेन्द्र यादव को गैर कानूनी तरीके से गिरफ्तार किया गया है. युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव निखिलकांत साहू ने कहा कि “भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव की गिरफ्तारी पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है. हम इसका विरोध करते हैं और सरकार की कार्रवाई को गैर कानूनी मानते हैं.” वहीं महासमुंद एसडीएम उमेश कुमार साहू ने बताया कि कुल 28 युवक कांग्रेसियों को भारतीय न्याय संहिता के तहत गिरफ्तार कर अस्थाई जेल में लाया गया. कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button