छत्तीसगढ़

भाजपा सदस्यता अभियान की शुरूआत 1 सितंबर से होगी प्रथम चरण में 10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी भाजपा सदस्यता अभियान की शुरूआत 1 सितंबर से होगी. प्रथम चरण में 10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज भाजपा सदस्यता वार रूम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि जिला और मंडल स्तर पर कार्यशाला आयोजित की गई है और सदस्यता अभियान की तैयारी चल रही है। सदस्यता अभियान की शुरुआत 1 सितंबर से होगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पहले सदस्य बनेंगे। इसके बाद पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ता सदस्य बनेंगे और पुराने सदस्य भी सदस्य बनेंगे, साथ ही नए लोगों को जोड़ने का अभियान चलेगा। नितिन नबीन ने कहा कि सदस्यता अभियान के प्रथम चरण में हमने 10 करोड़ का लक्ष्य रखा है और उस लक्ष्य को हम अवश्य प्राप्त करेंगे।
भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने बताया कि छत्तीसगढ़ की टीम ने इसकी रचना बना ली है और इसके लिए वाररूम विकसित किया गया है,जहां से लगातार निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार ने 8-9 महीने में ही सरकारी योजनाओं में बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ा, जिससे लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हमें सदस्यता अभियान के माध्यम से सबको जोड़ना है। पिछले सदस्यता अभियान में पार्टी की ओर से रखे गए लक्ष्य से ज्यादा हमने लक्ष्य प्राप्त किया था। पिछले सदस्यता अभियान में 10 करोड़ का लक्ष्य रखा था और हमने 11 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त किया। फिर हमने दोबारा सदस्यता अभियान चलाया था, जिसमें 18 करोड़ लोग भाजपा के सदस्य बने। अब सदस्यता अभियान के प्रथम चरण की शुरुआत होने जा रही है, जिसमें हमने 10 करोड़ का लक्ष्य रखा है और उस लक्ष्य को हम अवश्य प्राप्त करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान के लिए आज वार रूम की शुरुआत की गई है। इस वार रूम के माध्यम से प्रदेश में सदस्यता अभियान की तैयारी को लेकर बनाई गई रणनीति पर नजर रखी जाएगी, जिससे प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि 1 सितंबर को प्रधानमंत्री दिल्ली से सदस्यता ग्रहण कर अभियान की शुरुआत करेंगे। अगले दिन 2 सितंबर को प्रदेश स्तर पर और 3 सितंबर को जिला मुख्यालयों में तथा फिर मंडल मुख्यालयों तक समारोह पूर्वक सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी।

भाजपा का सदस्य बनना गर्व की बात: तोखन साहू

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश और दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, और हर व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़कर सेवा करना चाहता है। भाजपा का सदस्य बनकर सभी गर्व का अनुभव करते है। उन्होंने कहा कि 1 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसके लिए सभी को लक्ष्य दिया गया है। छत्तीसगढ़ में 33 लाख सदस्य हैं, इससे ज्यादा सदस्य बनाए जायेंगे। सांसदों को 20-20 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है, वहीं विधायकों को 10-10 हजार सदस्य बनाने की लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी बूथों में 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है, और पार्टी द्वारा जो लक्ष्य दिया गया है, वह लक्ष्य हम निश्चित रूप से प्राप्त करेंगे।

इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों में भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, मुरलीधर मोहोल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, मंत्री केदार कश्यप, सदस्यता अभियान प्रभारी अनुराग सिंहदेव, विधायक गुरु खुशवंत साहेब, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, महामंत्री संजय श्रीवास्तव, रामू रोहरा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व विधायक रजनीश सिंह, सौरभ सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू, अमरजीत सिंह छाबड़ा, उमेश घोरमोड़े, अमित मैशरी, सोमेश पांडेय, मितुल कोठारी, संदीप उपाकर, आदित्य कुरील, सौरभ कोतू, लोकेश पवार सहित वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button