छत्तीसगढ़
पुलिस वाहन एक्सीडेंट, ड्यूटी से लौट रहे अधिकारी समेत जवान घायल

रायपुर। राजधानी में पुलिस वाहन के एक्सीडेंट होने से टिकरापारा थाना के टीआई और जवान घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस वाहन एयरपोर्ट से ड्यूटी से लौटा रहा था। उस दौरान यह हादसा हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट से ड्यूटी से लौट रहे टिकरापारा टीआई का वाहन किसी अन्य वाहन से टकरा गया। इसमें थाना स्टाफ के सात लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है है कि पिकअप वाहन को ओवर टेक करते समय हादसा हुआ। घायलों को मामूली चोट आई है, जिनकाे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज जारी है



