छत्तीसगढ़

लिफ्ट देने के बहाने स्कूली छात्रा से दुष्कर्म के वारदात को दिया अंजाम

कोरबा. जिले में 13 वर्षीय छात्रा स्कूल से घर जा रही थी. इस दौरान एक बाइक सवार ने लिफ्ट देने के बहाने लेकर गया और बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. छात्रा घर पहुंचकर डरी सहमी अपने परिजनों को आपबीती बताई. इसके बाद परिजन मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की. कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि दुष्कर्म का मामला कोतवाली थाने में दर्ज किया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।हाल ही में कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था. पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार शाम को गांव के किराना दुकान में नाबालिग सामान लेने आई थी. इसी बीच पीड़िता को बंधक बना कर दुकानदार और एक अन्य युवक ने दुकान में ही दुष्कर्म किया. सारी रात पीड़िता के घर नहीं आने पर परिजन परेशान थे. पीड़िता सुबह घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. रायगढ़ जिले में भी रक्षाबंधन के दिन युवती से दुष्कर्म की घटना घटी थी. पीड़िता की शिकायत के अनुसार, जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर पुसौर थाना क्षेत्र में पीड़िता जब रक्षाबंधन का पर्व मनाने के बाद गांव में लगे मेले में जाने के लिए निकली थी, तब आरोपियों ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसे तालाब किनारे ले जाकर जान से मारने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म किया. इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 6 अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button